Hindi NewsUP Newsapko suspend kar dena chahiye Hearing complaint jhansi IG akash kulhari reprimanded SHO over phone
आपको सस्पेंड कर देना चाहिए...फरियादी की पीड़ा सुन आईजी ने फोन पर थानेदार को फटकारा

आपको सस्पेंड कर देना चाहिए...फरियादी की पीड़ा सुन आईजी ने फोन पर थानेदार को फटकारा

संक्षेप:

झांसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आईजी फोन पर एक थानेदार को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं कि कोई अपनी फरियाद लेकर सात बार 100 किमी आ सकता है।

Dec 13, 2025 04:35 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

यूपी के झांसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आईजी फोन पर एक थानेदार को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं कि कोई अपनी फरियाद लेकर सात बार 100 किमी आ सकता है और आप पांच किमी जाकर उसकी शिकायत नहीं सुन सकते...इस पर आपको सस्पेंड कर देना चाहिए। दरअसल दो दिन पहले आईजी झांसी रेंज आकाश कुलहरि ने एसएसपी कार्यालय का दौरा किया। यहां एक फरियादी की पीड़ा सुनने के बाद उन्होंने फोन पर ककरबई थाने के इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह को फोन लगाया और जमकर फटकारा। आईजी और इंस्पेक्टर के बीच बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुरुवार को आईजी झांसी रेंज आकाश कुलहरि औचक निरीक्षण करने एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। यहां कई महीनों से चक्कर लगा रहे एक किसान की तकलीफ सुनकर उनका पारा चढ़ गया। बैठक के दौरान ही इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह को फोन लगा दिया और मामले की जानकारी मांगी तो वह जवाब नहीं दे पाए। आईजी ने कहा कि कोई अपनी फरियाद लेकर यहां 100 किमी दूर यहां आ सकता है और आप पांच किमी जाकर उसकी पीड़ा नहीं सुन सकते हैं.. क्यों न आपको इस पर सस्पेंड कर दिया जाए। अपने जवाब में इंस्पेक्टर ने कहा कि मेरे सामने किसान थाने नहीं आया है। इस पर आईजी ने कहा कि आपकी अनुपस्थिति में कोई तो होगा थाने में, उसे फरियाद सुननी चाहिए..अब तुम्हें ही चलना होगा, दो दिन में मुझे फोन कर रिपोर्ट दो।

फोन पर थाना प्रभारी ने आईजी से कहा कि मैं देख ले रहा हूं सर.. इस पर आईजी ने कहा कि अब तो देखोगे ही तुम, मैं कॉल किया हूं तो देखोगे ही तुम। ये सात बार आ चुके हैं भाई ककरबई जैसी जगह से..प्रॉब्लम क्या है। खेत में बकरी चर रही है और उसकी मेड़ तोड़ दी है। इतनी सी समस्या के लिए अगर इतना घूमना-फिरना पड़ रहा है तो तुम किस बात के वहां पर थाना प्रभारी बने हुए हो। अब ये तुम्हारे पास आएं या न आएं, तुम इनके पास जाओगे और समस्या हल कराओगे।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |