राम मंदिर के नाम से मातम करने वाले दान-चढ़ावे की चिंता ना करें, विपक्ष पर बरसे अनुराग ठाकुर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी के कानपुर में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर पूछे गए सवालों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम से मातम करने वाले दान-चढ़ावे की चिंता ना करें।

राम मंदिर के नाम से मातम करने वाले दान-चढ़ावे की चिंता ना करें, विपक्ष पर बरसे अनुराग ठाकुर

यूपी में अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले पर सियासत तेज हो गई। इसी क्रम में राम मंदिर का चढ़ावा चोरी होने के आरोपों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर विपक्ष पर जमकर बरसे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग राम मंदिर के विरोधी रहे हैं, वह आज आरोप लगा रहे हैं। राम मंदिर के नाम से मातम करने वाले दान-चढ़ावे की चिंता ना करें और न ही राजनीतिक रोटियां सेंकनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि ये ऐसे लोग हैं, जो रामभक्तों पर अत्याचार करते रहे हैं, इनसे सावधान रहें। इस मसले को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। जो भी दोषी होगा, उसे सजा जरूर मिलेगी। श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट ने स्वयं एसआईटी जांच के लिए कहा था। मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कानपुर शहर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लेने आए अनुराग ठाकुर ने परमट स्थित बाबा आनन्देश्वर के दर्शन किए। मंदिर परिसर में ही पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग राम मंदिर के नाम पर तंज कसते थे लेकिन हमने जो कहा वह करके दिखाया। राम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाकर दिखाया है।

बंगाल में जनता को गुंडाराज से मिली मुक्ति

अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल पर कहा कि वहां भाजपा की जीत से जनता को गुंडाराज से मुक्ति मिल गई है। अब वहां डबल इंजन की सरकार है। प्रदेश तेजी से विकास करेगा। टीएमसी के 20 बागी सांसदों के सवाल पर उनका कहना था कि ये सांसद देश और जनता के हित में अपना फैसला ले रहे हैं। ये सांसद दीदी और अभिषेक बनर्जी के अत्याचारों से त्रस्त आ चुके थे। सांसदों ने कमीशन और तुष्टीकरण की सरकार का साथ छोड़कर एनसीपीआई में आकर भाजपा की डबल इंजन सरकार का साथ देने का निर्णय लिया है।

अनुराग ठाकुर ने कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया।

जहां टीएमसी का झंडा, वहां टीएमसी का गुंडा

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बंगाल में तो जहां टीएमसी का झंडा, वहां टीएमसी का गुंडा जैसी स्थिति हो गई थी। हर कोई अत्याचार से परेशान था। अब वहां न तो भ्रष्टाचारी बचेगा और न ही कोई घुसपैठिया। कानून के हाथों से कोई छूट नहीं पाएगा। सत्ता से जाने के बाद पूरा कुनबा बिखर गया है। नीट पेपर लीक प्रकरण पर कहा कि अब सशस्त्रबल और वायु सेना की मदद ली जाएगी। नीट वाले दिन इंस्टाग्राम के बंद रखने के सवाल पर कहा कि जो भी कदम उठाए जा सकते हैं वह जरूर उठाए जाएंगे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।