यूपी में एक और महिला ने अपनाया सनातन धर्म, धर्मपाल से शादी कर नूरजहां से पूनम बनीं तीन तलाक पीड़िता
बरेली में तीन तलाक पीड़ित नूरजहां ने नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए धर्मपाल के साथ सात फेरे लिए। सुभाषनगर स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने उनकी शादी कराई।

यूपी के बरेली में तीन तलाक पीड़ित नूरजहां ने नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए धर्मपाल संग सात फेरे लिए। सुभाषनगर स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने उनका सनातन रीति-रिवाज से विवाह कराया। नूरजहां अब वह पूनम नाम से नया जीवन शुरू कर रही है।
धर्मपाल शाही इलाके के गांव दुनका का निवासी है, जबकि नूरजहां मूलरूप से लखीमपुर में थाना खीरी के गांव गोपालपुर की रहने वाली है। नूरजहां ने बताया कि उसके पूर्व पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर कर दिया था, जिसके बाद वह काफी समय से मानसिक और सामाजिक संघर्ष झेल रही थी। दिल्ली के मुंडका इलाके में वह एक खिलौना फैक्ट्री में नौकरी करती थी। यहीं पर उसकी मुलाकात धर्मपाल से हुई और दोनों में प्यार हो गया।
करीब सात-आठ महीने से वे दोनों साथ रह रहे थे और शादी करने का निर्णय लिया। शुक्रवार शाम अगस्त्य मुनि आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दोनों ने सात फेरे लिए। नूरजहां ने कहा कि उसे तीन तलाक और हलाला जैसी प्रथाओं से डर लगता है। अब उसकी सनातन धर्म में आस्था है, वह मंदिर भी जाने लगी है और भगवान श्रीराम को अपना आराध्य मानती है।
झूठी निकली अपहरण की कहानी, प्रेमी संग गई थी महिला
वहीं दूसरी ओर लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ की रहने वाली एक महिला के अपहरण की पुलिस को तहरीर दी गई जो झूठी निकली। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला अपने प्रेमी संग गई थी। कोतवाल अम्बर सिंह ने महिला और बच्चों की बरामदगी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू कराई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया, साथ ही उसके प्रेमी पिंटू को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी पिंटू के साथ गई थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी वह कई बार उसके साथ जा चुकी है। सोनी ने स्पष्ट कहा कि वह प्रेमी पिंटू के साथ ही रहना चाहती है और पति पंकज के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस आगे मामले की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।
और पढ़ें



