Hindi NewsUP NewsAnother incident disturbance Bajrang Dal Fatehpur allegation religious conversion police brought situation under control
यूपी में एक और जगह बजरंगदल का हंगामा, धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने संभाली स्थिति

यूपी में एक और जगह बजरंगदल का हंगामा, धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने संभाली स्थिति

संक्षेप:

फतेहपुर के राधानगर थाना के देवीगंज स्थित इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च में रविवार दोपहर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर हंगामा कर दिया। चर्च के अंदर बवाल की स्थिति बन गई।

Dec 28, 2025 05:23 pm ISTDinesh Rathour फतेहपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के फतेहपुर के राधानगर थाना के देवीगंज स्थित इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च में रविवार दोपहर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर हंगामा कर दिया। चर्च के अंदर बवाल की स्थिति बन गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चर्च के भीतर प्रार्थना सभा के नाम पर हिंदू महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर बजरंगियों को शांत कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बजरंग दल के जिला सह संयोजक धमेंद्र सिंह अपने साथ करीब आधा सैकड़ा कार्यकर्ता लेकर रविवार दोपहर दो बजे चर्च पहुंच गए। चर्च पहुंच हंगामा शुरु कर दिया। चर्च के अंदर उस समय भारी संख्या में महिलाएं बच्चे और पुरुष मौजूद थे। बजरंग दल कार्यर्ताओं ने नारेबाजी शुरु कर दी। आरोप लगाया कि यहां हर रविवार को प्रार्थना सभा के नाम पर बड़ी संख्या में हिंदू महिलाओं को प्रलोभन देकर बुलाया जाता है।

मांइड वाश कर उन्हें धर्मांतरण के लिये मजबूर किया जा रहा है। प्रशासन से मांग की यदि धर्मांतरण कराने वालों के ऊपर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। सूचना पर सीओ सिटी सहित कोतवाली और राधानगर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने चर्च के पादरी डेविड को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी विनोद मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लोगों को शांत कराया गया है। चर्च में पुलिस तैनात की गई है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |