Hindi NewsUP NewsAnother husband murdered UP Newly-wed bride plays bloody game gets her lover to kill her own husband
यूपी में एक और पति की हत्या: नई-नवेली दुल्हन ने खेला खूनी खेल, प्रेमी से अपने ही शौहर को मरवा डाला

यूपी में एक और पति की हत्या: नई-नवेली दुल्हन ने खेला खूनी खेल, प्रेमी से अपने ही शौहर को मरवा डाला

संक्षेप:

बस्ती जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के बेदीपुर गांव में नई नवेली दुल्हन ने निकाह के सातवें दिन प्रेमी के साथ मिलकर अपने शौहर की हत्या करा दी। कनपटी में सटाकर युवक को गोली मारी गई थी।

Nov 21, 2025 06:25 pm ISTDinesh Rathour बस्ती
share Share
Follow Us on

बीते कुछ महीनों में यूपी से प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें मेरठ का सौरभ हत्याकांड आज भी लोगों की जुबान पर है। कुछ ऐसा ही घटना यूपी के बस्ती से सामने आई है। यहां निकाह के सात दिन बाद ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर खूनी खेल खेल डाला और अपने शौहर को मौत के घाट उतरवा दिया। बस्ती जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के बेदीपुर गांव में नई नवेली दुल्हन ने निकाह के सातवें दिन प्रेमी के साथ मिलकर अपने शौहर की हत्या करा दी। कनपटी में सटाकर युवक को गोली मारी गई थी। सनसनीखेज वारदात में आरोपी बीवी, उसके प्रेमी को पुलिस ने दबोच लिया है। साथ ही घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और बाइक भी बरामद कर ली गई है।

निकाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच शुरू हो गया था झगड़ा

पुलिस लाइन के सभागार में एसपी अभिनंदन ने शुक्रवार को घटना का खुलासा किया। बताया कि परसरामपुर थानाक्षेत्र के बेदीपुर निवासी अनीस (27) का निकाह गत 13 नवंबर को गोण्डा जनपद के खोड़ारे थानाक्षेत्र के बैयनमवा निवासी रुकसाना के साथ हुई थी। जांच में पता चला कि रुकसाना का ननिहाल बस्ती जनपद के गौर थानाक्षेत्र के महुआडाबर गांव में है। निकाह के पूर्व से ही उसका प्रेम-प्रसंग ननिहाल के रहने वाले युवक रिंकू कन्नौजिया से था। रिंकू और रुकसाना शादी करना चाहते थे। इस बीच रुकसाना के घरवालों ने उसका निकाह बेदीपुर निवासी अनीस के साथ तय कर दिया। निकाह के बाद अनीस व रुकसाना के बीच झगड़ा होने लगा।

बिहार से तमंचा लाया था प्रेमी

एसपी के अनुसार रुकसाना और रिंकू का शादी करने का प्लान जब फेल हो गया तो दोनों ने मिलकर अनीस की हत्या की साजिश रची। रिंकू बिहार से तमंचा खरीदकर लाया। तय प्लान के मुताबिक 19 नवंबर को रुकसाना अपनी ससुराल बेदीपुर से मायके चली आई। अगले दिन यानी 20 नवंबर को रिंकू और एक बाल अपचारी बाइक से बेदीपुर पहुंचे और अनीस की कनपटी में गोली मारकर भाग निकले। पुलिस जांच में हत्या का कारण सामने आने के बाद पुलिस ने रिंकू और रुकसाना को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।

रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाला अनीस गुरुवार देर रात घर के पास टहल रहा था। तभी बाइक सवार दो लोग वहां पहुंचे और रास्ता पूछने के बहाने अनीस को अपने साथ करीब 150 मीटर दूर ले गए। वहां पहुंचने के बाद उसे गोली मार दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े, तब तक हमलावर भाग चुके थे। डायल-112 की टीम और परसरामपुर थाना पुलिस भी पहुंच गई। लहूलुहान हालत में अनीस को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;