Hindi NewsUP NewsAnother groom Saharanpur showed generosity returned five lakh rupees at wedding and took only one rupee as shagun
यूपी में एक और दूल्हे ने दिखाई दरियादिली, शादी में लौटाए पांच लाख रुपये, शगुन में लिया केवल एक रुपया

यूपी में एक और दूल्हे ने दिखाई दरियादिली, शादी में लौटाए पांच लाख रुपये, शगुन में लिया केवल एक रुपया

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया में जॉब कर रहे युवक ने पांच लाख रुपये लौटाकर शगुन में एक रुपया लेकर दहेज के खिलाफ मुहिम में एक सराहनीय कदम बढ़ाया है। दूल्हे के इस फैसले की हर ओर सराहना हो रही है।

Dec 01, 2025 08:08 pm ISTDinesh Rathour सहारनपुर/ बड़गांव
share Share
Follow Us on

दहेज लेना और देना दोनों ही कानूनन अपराध है। लेकिन इस अभिशाप के चलते भी कई घर उजड़ जाते हैं। दहेज न मिलने के चलते कई तो बारात लाने से मना कर देते हैं तो कई बारात को शादी से ही वापस ले जाते हैं। लेकिन समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो दहेज को केवल अभिशाप मानते ही नहीं बल्कि उससे कोसों दूर रहते हैं। ये लोग दहेज के सख्त खिलाफ हैं। ऐसा ही एक मामला अब सहारनपुर से सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया में जॉब कर रहे युवक ने पांच लाख रुपये लौटाकर शगुन में एक रुपया लेकर दहेज के खिलाफ मुहिम में एक सराहनीय कदम बढ़ाया है। दूल्हे के इस फैसले की हर ओर सराहना हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार को कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में गांव मियानगी निवासी तरशेम सिंह की बेटी अन्नू की बारात कैथल (हरियाणा) के गांव फरल से आई थी। बारात के स्वागत के बाद दुल्हन पक्ष द्वारा शगुन में दूल्हे को पांच लाख रुपये दिए गए। दूल्हे प्रदीप राणा ने पांच लाख रुपये वापस लौटकर शगुन में एक रुपया लेना स्वीकार किया। दुल्हन पक्ष की ओर से अपील करने के बाद भी दूल्हे ने कहा दूल्हन ही दहेज है। समाज में फैली दहेज कुरीति दूर करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। दूल्हे के सराहनीय कदम की चर्चा हो रही है। प्रदीप बीटेक है और ऑस्ट्रेलिया में जॉब करता पर है। अन्नू प्रदीप के फैसले से काफी खुश है। अन्नू भी पोस्ट ग्रेजुएट है।

दूल्हे ने तिलक में मिली 3.50 लाख की रकम लौटाई

एक दूल्हे ने तिलक समारोह के दौरान मिली 3.50 लाख रुपये की राशि लौटाकर दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल पेश की। दूल्हे प्रवीण की इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है। क्षेत्र के बुढ़्ढा खेड़ा गांव में सम्भलहेड़ा गांव निवासी प्रवीण की बारात आई थी। तिलक रस्म के दौरान लड़की पक्ष ने दूल्हे को 3.50 लाख रुपये की राशि भेंट की। प्रवीण ने हाथ जोड़कर यह राशि लौटा दी। प्रवीण ने स्पष्ट कहा कि दहेज प्रथा का अंत होना चाहिए, तभी भ्रूण हत्या पर रोक लग सकेगी। लोगों ने कहा कि ऐसी पहल से दहेज के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। लड़की पक्ष के संजय कुमार ने बताया कि दूल्हे ने कहा कि जब इतनी दहेज प्रथा चल रही है तो गरीब व्यक्ति कैसे शादी करेगा।

ये भी पढ़ें:जयमाल के बाद दुल्हन ने चुन लिया नया 'जीवनसाथी', हाथ मलता रह गया दूल्हा
ये भी पढ़ें:गन्ने के खेत में ग्रामीण को मिला सूटकेस, अंदर से निकली ऐसी चीज बुलानी पड़ी पुलिस
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |