यूपी में फिर चलने जा रहा अभियान, स्कूलों में पहुंचेगी कई विभागों की टीम, योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम

लखनऊ, विशेष संवाददाता
Follow us on Google News
share

यूपी में एक बार फिर से बड़ा अभियान चलने जा रहा है। छोटे बच्चों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस अभियान के तहत कई विभागों की टीम के लोग स्कूलों में जाएंगे। दरअसल प्रदेश में डिप्थीरिया के संदिग्ध मामले बढ़ रहे हैं।

यूपी में फिर चलने जा रहा अभियान, स्कूलों में पहुंचेगी कई विभागों की टीम, योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Lucknow News: यूपी में एक बार फिर से बड़ा अभियान चलने जा रहा है। छोटे बच्चों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस अभियान के तहत कई विभागों की टीम के लोग स्कूलों में जाएंगे। दरअसल प्रदेश में डिप्थीरिया के संदिग्ध मामले बढ़ रहे हैं। पहली जनवरी से छह अप्रैल के बीच प्रदेश में 112 संदिग्ध केस मिल चुके हैं। वर्ष 2025 में ऐसे मामलों की संख्या 930 थी।

बारिश का मौसम डिप्थीरिया के लिए मुफीद माना जाता है। अब यूपी में बच्चों को डिप्थीरिया से बचाने के लिए खास मुहिम चलेगी। इसके लिए प्रदेशभर में स्कूल आधारित विशेष अभियान चलेगा। अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को टीके की बूस्टर डोज लगाई जाएगी। यह डोज पांच, 10 और 16 साल के बच्चों को लगेगी।

डिप्थीरिया के बढ़ते केसों को लेकर चिंता

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने डिप्थीरिया के बढ़ते केसों को लेकर चिंता जताई थी। अधिकारियों को रोकथाम के निर्देश दिए थे। महानिदेशक परिवार कल्याण ने इसी क्रम में सभी जिलों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। यह अभियान आगामी 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच चलाया जाएगा। इस दौरान 20, 21, 23, 24, 27, 28 और 30 अप्रैल को टीकाकरण किया जाएगा। सभी जिलों को इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मुहिम में स्वास्थ्य के अलावा बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग, खाद्य और अल्पसंख्यक कल्याण सहित कई विभागों को शामिल किया गया है।

इन जिलों में अधिक प्रभाव

जहां तक डिप्थीरिया प्रभावित जिलों का सवाल है तो इसमें ब्रज और बुंदेलखंड का इलाका खासतौर से शामिल है। प्रभावित जिलों में आगरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हरदोई, हमीरपुर, बांदा, ललितपुर सहित कई अन्य जिले शामिल हैं। इस विशेष अभियान के सत्र बुधवार व शनिवार को होने वाले नियमित टीकाकरण सत्रों को छोड़कर आयोजित होंगे। अभियान के दौरान सभी स्कूलों में डीपीटी-2 बूस्टर डोज पांच से छह साल के बच्चों, टीडी-2 डोज 10 साल के बच्चों और टीडी-16 बूस्टर डोज 16 साल के बच्चों को लगाई जाएगी। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मनोज शुक्ला का कहना है कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य डिप्थीरिया की रोकथाम है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों को यह टीका अवश्य लगवाएं।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।