Hindi NewsUP NewsAniruddhacharya Trouble mounts court grants plea in case of indecent remarks against women
अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट ने मंजूर की याचिका

अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट ने मंजूर की याचिका

संक्षेप:

अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिलाओं को लेकर की गई उनकी टिप्पणी के खिलाफ कोर्ट में दायर यचिका स्वीकार कर ली गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर की तरफ से याचिका दायर की गई है।

Dec 10, 2025 01:26 pm ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले को लेकर मथुरा के न्यायालय में उनके खिलाफ परिवाद (शिकायत) दर्ज की गई थी। अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर द्वारा दायर की गई इस याचिका को अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। अब अदालत इस मामले में 1 जनवरी को बयान दर्ज करेगी। यह मामला अक्तूबर में शुरू हुआ था। अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य इस वीडियो में बेटियों और महिलाओं के संबंध में कथित अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। वीडियो के वायरल होते ही इस पर देश भर में काफी हंगामा मचा था और कई सामाजिक एवं महिला संगठनों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। विवाद बढ़ने के बाद कथावाचक ने सफाई देते हुए कहा था कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें:सौ में दो-चार लड़कियां ही..., अनिरुद्धाचार्य के बाद प्रेमानंद का वीडियो वायरल

सीजेएम कोर्ट में दायर हुआ परिवाद

अनिरुद्धाचार्य के वायरल बयान को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया। मीरा राठौर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) उत्सव गौरव राज की अदालत में एक परिवाद दाखिल किया था। अधिवक्ता मनीष गुप्ता के अनुसार सुनवाई के बाद सीजेएम कोर्ट ने इस परिवाद को दर्ज कर लिया है। उन्होंने परिवाद दर्ज होने को अपनी बड़ी सफलता बताया है।

अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में अब अगली सुनवाई 1 जनवरी को होगी। उस दिन अदालत में वादी मीरा राठौर के बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट द्वारा परिवाद स्वीकार किए जाने से कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कानूनी उलझनें बढ़ गई हैं और उन्हें अब इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।