Hindi NewsUP Newsan irrigation worker grabbed a girl student on roof and began stripping her the girl s brothers called the police
छत पर छात्रा को पकड़कर जबरन कपड़े उतारने लगा कर्मचारी, लड़की के भाइयों ने बुलाई पुलिस

छत पर छात्रा को पकड़कर जबरन कपड़े उतारने लगा कर्मचारी, लड़की के भाइयों ने बुलाई पुलिस

संक्षेप:

छात्रा जल चढ़ाने के लिए छत पर गई थी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने तहरीर लेकर छेड़छाड़ के आरोपी कर्मचारी के खिलाफ धारा 354 (छेड़खानी), 354(बी) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में जांच जारी रखे हुए है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।

Sun, 2 Nov 2025 02:19 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के गोरखपुर में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी ने गलत हरकत की। आरोप है कि कर्मचारी ने छत पर जल चढ़ाने गई लड़की को पकड़ लिया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। उसने छात्रा के कपड़े उतारने की कोशिश की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

छात्रा ने किसी तरह खुद को कर्मचारी की पकड़ से छुड़ाया। इस दौरान आई चोट से वह कराहने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया। उधर, छात्रा के भाइयों ने डॉयल-112 पर फोन कर तत्काल पुलिस बुला ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:एग्जाम पास कराने के नाम पर छात्राओं से टीचर की गंदी बात, प्रिंसिपल ने कराई FIR

आरोपी कर्मचारी छात्रा के मकान मालिक का छोटा भाई है। मकान मालिक कहीं बाहर रहते हैं। छात्रा हर महीने उनके बैंक खाते में किराया जमा कराती है। मकान मालिक का छोटा भाई उसी घर के ठीक सामने रहता है। छात्रा का कहना है कि वह पिछले छह साल से गोरखपुर रामगढ़ताल क्षेत्र के इसी मकान में अपने दो भाइयों के साथ किराए पर रहती है। वह शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसने कहा कि मकान मालिक का भाई ऐसी हरकत करेगा ऐसा उसने कभी सोचा भी नहीं था।

ये भी पढ़ें:आठवीं की छात्रा से टीचर ने क्लास में की गंदी बातें, फिर बोला-मेरे साथ होटल चलो

मृतक आश्रित कोटे से मिली है आरोपी को नौकरी

छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए सिंचाई विभाग के कर्मचारी को नौकरी मृतक आश्रित कोटे से मिली है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 354 (छेड़खानी), 354(बी) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में जांच जारी रखे हुए है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |