सीएम योगी से झट से ले लिया खिलौना, चॉकलेट पा खिलखिलाए मासूम; सुबह-सुबह ‘बच्चा पार्टी’ की मौज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सीएम योगी जब कभी बच्चों के बीच होते हैं तो उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में सुबह-सुबह कुछ बच्चों से उनकी मुलाकात हो गई। सीएम ने उन्हें अपने पास बुलाया और फिर कुछ देर तक उनके बीच बातें होती रहीं। इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें चॉकलेट और खिलौने दिए तो बच्चे खिलखिला उठे। 

A child took a toy from CM Yogi's hand
सीएम योगी के हाथ से झट से ले लिया खिलौना, गोरखनाथ मंदिर में सुबह-सुबह ‘बच्चा पार्टी’ की मौज

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की अगली सुबह शनिवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुबह-सुबह सीएम योगी से अचानक हुई मुलाकात में बच्चा पार्टी की मौज हो गई। परिसर का राउंड लगाने निकले सीएम योगी को अचानक कुछ बच्चे दिखे तो वे वहीं रुक गए। सीएम ने बच्चों को बुलाया और उनसे बातचीत शुरू कर दी। बच्चे भी उन्हें घेरकर खडे़ हो गए। इसके बाद कुछ देर तक हंसी-ठिठोली और बातें होती रहीं। इसी दौरान सीएम योगी ने चॉकलेट मंगाई और एक-एक कर बच्चों को देनी शुरू कर दी। उन्होंने पूछ-पूछ कर सुनिश्चित किया कि सभी बच्चों को चॉकलेट मिल जाए। इस दौरान बहुत छोटे बच्चों को सीएम योगी ने खिलौने भी दिए। ऐसे ही एक छोटे से बच्चे को उन्होंने झुनझुना बजाकर दिखाया तो बच्चा खिलाखिला उठा। सीएम, मासूम को पास से झुनझुना दिखाया तो उसने झट से उनके हाथ से झुनझुना ले लिया।

सीएम योगी जब कभी गोरखपुर में होते हैं तो सुबह-सुबह गोरखनाथ मंदिर का राउंड लगाने निकलते हैं। इस दौरान वह कुछ वक्त गोशाला में भी बिताते हैं। शनिवार की सुबह भी सीएम योगी अपनी परंपरागत दिनचर्या के अनुसार गोरखनाथ मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान बच्चों से उनकी भेंट हो गई। सुबह-सुबह सीएम योगी से बातें कर और उनसे चॉकलेट और खिलौने ले बच्चे खुशी और उत्साह से भर गए।

सीएम योगी के पास हमेशा रहती हैं चॉकलेट और टॉफियां

बच्चों को पता है कि सीएम योगी के पास हमेशा कुछ चॉकलेट और टॉफियां होती ही हैं। मुख्यमंत्री बनने के पहले से सीएम योगी जहां कहीं जाते हैं उनकी गाड़ी में चॉकलेट और टॉफियों का डिब्बा जरूर होता है। जहां कहीं बच्चे मिल गए वहां सीएम उनसे बातें, हंसी-ठिठोली करते और फिर चॉकलेट-टॉफियां बांटते दिखते हैं। सीएम योगी के इस अंदाज के चलते छोटे-छोटे बच्चों के बीच वे खासे लोकप्रिय हैं।

गोरखनाथ मंदिर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

इसके पहले शुक्रवार की आधी रात को गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनी। श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद 'नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की' और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव’ की मंगल धुन, सोहर गीत और घंट-घड़ियाल की ध्वनि के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर उन्हें गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए। सीएम योगी ने, प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप ‘लड्डू गोपाल’ को फूलों से सजे पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झुलाया और आरती उतारी। प्रभु श्रीकृष्ण का प्राकट्य अनुष्ठान पूरा होने के बाद मंदिर की तरफ से श्रद्धालुओं के बीच फलाहार और प्रसाद बांटा गया।

आज शिक्षकों को सम्मानित करेंगे सीएम

सीएम योगी शिक्षक दिवस पर शनिवार को गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इनमें बेसिक के 61 और माध्यमिक के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 और माध्यमिक के पांच शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। समारोह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह भी संबोधित करेंगे।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsCM योगी से झट से ले लिया खिलौना, चॉकलेट पा खिलखिलाए मासूम; ‘बच्चा पार्टी’ की मौज