सांस की बीमारी भी नहीं रोक पाई शिवभक्ति, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले बुजुर्ग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कांवड़ यात्रा में  शिवभक्तों की आस्था के अनोखे रंग देखने को मिल हैं। कोई बैसाखी के सहारे चला, कोई हाथ-पैर से लाचार होकर भी आगे बढ़ा। इन्हीं में शामिल एक बुजुर्ग शख्स ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे कांवड़ यात्रा निकाली।

सांस की बीमारी भी नहीं रोक पाई शिवभक्ति, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले बुजुर्ग

मुजफ्फरनगर, नीरज कुमार शर्मा

UP News: कांवड़ यात्रा में इस बार शिवभक्तों की अटूट आस्था के अनोखे रंग देखने को मिले। कोई बैसाखी के सहारे चला, कोई हाथ-पैर से लाचार होकर भी आगे बढ़ा, तो कोई आंखों पर पट्टी बांधकर। इन्हीं में शामिल मुजफ्फरनगर के मूल निवासी 80 साल साल के परशुराम शर्मा की भक्ति पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कांवड़ यात्रा में शिव के प्रति सच्ची भक्ति के आगे उम्र और बीमारी जैसी रुकावटें भी बौनी साबित हो जाती हैं। उत्तराखंड के ज्वालापुर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग भक्त परशुराम शर्मा जो जनपद मुजफ्फरनगर के गांव नरा के मूल निवासी हैं, की यात्रा पूरे क्षेत्र में प्रेरणा और कौतुहल का विषय बनी हुई है। सांस की गंभीर बीमारी से जूझ रहे परशुराम शर्मा को डॉक्टरों ने घर पर ही रहने और बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी थी। इसके बावजूद शिव के प्रति उनका समर्पण कम नहीं हुआ।

बुजुर्ग अपनी स्कूटी पर ऑक्सीजन के दो सिलेंडर बांधकर ज्वालापुर से मुजफ्फरनगर के शिव चौक तक करीब 93 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे। मुजफ्फरनगर जनपद के नरा गांव के मूल निवासी परशुराम अब तक 13 बार कांवड़ ला चुके हैं। इस 14वीं यात्रा में उन्होंने शिव चौक पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और अपनी मन्नत पूरी की।

कांवड़ यात्रा में आस्था के कई अन्य रूप

दिव्यांग और बुजुर्ग भक्त: कांवड यात्रा में बहुत से शिव भक्त दिव्यांग भी इस बार कांवड़ लेकर पहुंचे। इनमें किसी के दोनो पैर नहीं है, तो कोई चलने को मोहताज है किसी के हाथ व पैर सही है। कोई सड़क पर घिसर कर आ रहा है, तो कोई अपने परिजनों के साथ।

कई श्रद्धालु इस बार कांवड़ यात्रा में ऐसे भी मिले जो पालकी में छोटे बच्चों को बैठाकर जल लाते नजर आए। इनमें कोई बेटी की खुशी के लिए पालकी में लेकर आया, तो कोई बेटी को बेटे से अधिक मानते हुए लाया।

मासूमों का उत्साह

इस साल सैकड़ों छोटे-छोटे बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ कांवड़ उठाई। बहुत से बच्चे अपने माता-पिता या परिजनों के साथ कांवड लेकर आए, तो एक बच्चों की टोली तो ऐसी भी रही, जो अपने माता-पिता को बिना बताए घर से हरिद्वार पहुंचे और वहां जाकर परिजनों को बताया, वह भी कांवड़ लेकर आए।

ड्राइवर छोरी ने भी उठाई कांवड़

सोशल मीडिया पर ‘ड्राइवर छोरी’ के नाम से मशहूर 23 साल की नीशू भी अपने भाइयों के साथ 21 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाई है। नीशू ने यह कांवड़ अपने माता-पिता के उत्तम स्वास्थ्य और युवाओं को नशे की गर्त से दूर रखने की कामना के साथ उठाई है। हरियाणा के जींद जिले के गांव हाड़वा की रहने वाली नीशू पेशेवर रूप से लोडर चलाती हैं। अपनी इसी मेहनत और अनोखे अंदाज के कारण फेसबुक पर ड्राइवर छोरी के नाम से उनके 47 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। नीशू इस कठिन यात्रा में अकेली नहीं हैं, उनके साथ उनके भाई मंदीप, अजय भी हैं।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsसांस की बीमारी भी नहीं रोक पाई शिवभक्ति, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ पहुंचे बुजुर्ग