Hindi NewsUP Newsan auto driver drugged a girl returning from duty with a cold drink took her to a forest and raped her
ड्यूटी से लौट रही लड़की को ऑटो ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में दे दिया नशा, जंगल में ले जाकर किया रेप

ड्यूटी से लौट रही लड़की को ऑटो ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में दे दिया नशा, जंगल में ले जाकर किया रेप

संक्षेप:

घर पहुंची पीड़िता का मोबाइल फोन उसके पास नहीं था। पिता ने फोन मिलाया तो किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया। उसने बताया कि यह फोन जंगल में मिला है। शनिवार को पीड़िता और उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहां एक किसान ने पीड़िता का फोन वापस किया। घटनास्थल पर युवती का एक जूता, मोजे और पायजामा पड़ा मिला।

Feb 08, 2026 08:40 pm ISTAjay Singh संवाददाता, सतरिख (बाराबंकी)
share Share
Follow Us on

लखनऊ में ड्यूटी से लौट रही युवती को पूर्व से परिचित ऑटो चालक ने नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया। उसके बेहोश होने पर आरोपी उसे सतरिख थाना के चकसार के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। देर रात होश आने पर युवती को आरोपी ने जबरिया ऑटों में बैठाया और उसके घर छोड़ दिया। इस दौरान युवती के जूते, मोजे, कपड़े और मोबाइल घटनास्थल पर ही छूट गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके मोहल्ले में रहने वाला करन साहू ऑटो चलाता है। वह अपनी छोटी बहन के साथ नौकरी पर जाती है। शुक्रवार को छोटी बहन काम पर नहीं गई थी। करन साहू ने शाम करीब सवा पांच बजे उसे ऑटो में बैठाया था। रास्ते में उसने कोल्ड ड्रिंक की बोतल निकाली और पीने के लिए कहा। मना करने पर उसने कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दबाव बनाया जिससे वह कुछ ही देर में बेहोश हो गई।

ये भी पढ़ें:नाबालिग लड़की को जबरन गन्ने के खेत में खींचकर रेप, हंसिये के बेट से मारा

पीड़ित युवती ने बताया कि रात में करीब पौने 10 बजे से उसे कुछ होश आया तो खुद को जंगल में पाया। करन साहू उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। होश आने पर उसने शोर मचाया तो खेत में पानी लगाने गए किसान उधर की और दौड़े तो करन ने उसका गला दबा कर जान से मारने की धमकी दी जिससे वह डर गई। इसके बाद उसे ऑटो में बैठाया और भाग निकला। करन ने घर में उसे दवा दिलाने की बात कही। होश में आने पर उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

घर पहुंची पीड़िता का मोबाइल फोन उसके पास नहीं था। पिता ने फोन मिलाया तो एक व्यक्ति ने फोन उठाया। उसने बताया कि यह फोन जंगल में मिला है। इस पर शनिवार को पीड़िता और उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहां किसान ने पीड़िता का फोन वापस किया। घटनास्थल पर युवती का एक जूता, मोजे, ऑटो में बिछाई जाने वाली रबर शीट और पायजामा पड़ा मिला।

ये भी पढ़ें:नकली नोटों को असली बनाने का दिया झांसा, फिर तंत्र-मंत्र के बहाने युवती से रेप

इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ गोसाईंगंज थाने पहुंची और तहरीर दी लेकिन वहां की पुलिस ने घटनास्थल सतरिख थाना क्षेत्र बता कर वापस भेज दिया। सतरिख पुलिस ने देर रात पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है। सतरिख थाना के एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |