Hindi NewsUP Newsan acquaintance made her sign the marriage register at gunpoint and the girl student said she would commit suicide
परिचित ने तमंचा दिखा निकाह रजिस्टर पर कराए दस्तखत, छात्रा बोली-सुसाइड कर लूंगी

परिचित ने तमंचा दिखा निकाह रजिस्टर पर कराए दस्तखत, छात्रा बोली-सुसाइड कर लूंगी

संक्षेप:

छात्रा के अनुसार आरोपी युवक ने जबरन कुछ बातें कहलवाते हुए उसकी एक वीडियो भी बना ली। वह उस पर शादी कर लेने की बात अपने घर पर बताने के लिए दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर गाली-गलौच करते हुए तेजाब फेंकने की धमकी दी। छात्रा ने सारी बातें  परिजनों को बता दीं। परिजनों ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया।

Nov 24, 2025 02:19 pm ISTAjay Singh संवाददाता, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

यूपी के बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में एक छात्रा को उसके परिचित युवक ने तमंचा दिखाकर निकाह रजिस्टर पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। पीड़िता के विरोध करने पर उसने तेजाब फेंकने और परिवार समेत हत्या की धमकी दी गई। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पीड़ित छात्रा कह रही है कि यदि आरोपी ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं तो वह सुसाइड कर लेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस पीड़िता छात्रा की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के रिपोर्ट दर्ज हुई है। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि उसने एक कालेज से बीएससी पास की है। पास के गांव अकबरपुर में रहने वाले एक शख्स से उसकी जान-पहचान थी। इसी वजह से वह फोन पर उससे बातचीत कर लेती थी। 19 सितंबर 2024 को उसी शख्स ने उसे धोखे से अपनी स्कूटी पर बैठा लिया और फिर वहां से ट्रांसपोर्टनगर ले गया। जहां उसने उसके साथ मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर उसके भाई-पिता की हत्या करने की धमकी दी और उससे जबरन शादी के रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा लिए।

आरोपी युवक ने जबरन कुछ बातें कहलवाते हुए उसका एक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद से आरोपी द्वारा उस पर शादी कर लेने की बात अपने घर पर बताने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। उसके इनकार करने पर गाली-गलौच करते हुए तेजाब फेंकने की धमकी दी गई। उसके द्वारा जानकारी देने पर परिजनों ने भी आरोपी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।

पीड़िता ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने अपनी गलती मान ली लेकिन अभी भी उसको परेशान किया जा रहा है। आरोपी की हरकतों के चलते उसकी पढ़ाई भी रुक गई है। पीड़िता ने खुदकुशी की चेतावनी देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। देहात पुलिस ने आरोपी और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। जांच में जो भी बातें सामने आएंगी उनके आधार पर दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में लौटीं उत्तर पश्चिमी हवाएं, पारा गिरा; घने कोहरे का अलर्ट
ये भी पढ़ें:यूपी के कुंडा में तड़तड़ाईं गोलियां, सपा नेता के एक बेटे की हत्या; दूसरा गंभीर
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |