अमरोहा। निज संवाददाता
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया में हाईवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। युवक को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया।
जोया कस्बे के सामने हाईवे पर सोमवार की देर रात बाइक सवार युवक जा रहा था। ओवरब्रिज पर पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आस-पास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने कॉल कर बुलाई सरकारी एंबुलेंस से घायल युवक को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल युवक के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है कि कौन और कहां का रहने वाला है। डिडौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह का कहना है कि हादसे में युवक के घायल होने की जानकारी मिली है। कौन और कहां का रहने वाला है, यह जानकारी जुटाई जा रही है।