ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में बारह साल बाद घर पहुंचा युवक, छाई खुशियां

अमरोहा में बारह साल बाद घर पहुंचा युवक, छाई खुशियां

रजबपुर थाना क्षेत्र से 12 साल पूर्व गायब हुआ शख्स दिल्ली में मिला। वह एनजीओ के संपर्क में आया। घर का पता मिलने पर होने पर एनजीओ के पदाधिकारी उसे गांव में छोड़ गए। 12 साल बाद लौटकर आए बेटे को देख मां...

अमरोहा में बारह साल बाद घर पहुंचा युवक, छाई खुशियां
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 11 Aug 2020 03:34 AM
ऐप पर पढ़ें

रजबपुर थाना क्षेत्र से 12 साल पूर्व गायब हुआ शख्स दिल्ली में मिला। वह एनजीओ के संपर्क में आया। घर का पता मिलने पर होने पर एनजीओ के पदाधिकारी उसे गांव में छोड़ गए। 12 साल बाद लौटकर आए बेटे को देख मां भावुक हो गई। आंखों से खुशियों के आंसू छलक आए।

रजबपुर थाना क्षेत्र के दुर्गपुर निवासी चरन सिंह का 30 वर्षीय पुत्र विरेश कुमार 12 साल पूर्व घर से गायब हो गया। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारियों और संबंधियों में खूब तलाश किया। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ में भी तलाश कर आए, कहीं पर खोज नहीं मिला। इसके चलते परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इस तरह 12 साल बीत गए। अविवाहित विरेश का पता नहीं चला। इसके चलते परिजनों ने उसके जिंदा होने या लौटकर आने की उम्मीद छोड़ दी। उधर वह दिल्ली में आश्रय अधिकार मंच को मिल गया। मंच ने थाना रजबपुर की पपसरा चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह को फोन किया। पुलिस ने विरेश के घर वालों से संपर्क साधा। यहां यह पुष्ट होने पर कि आश्रय अधिकार मंच के पास आया 42 वर्षीय दुर्गुपुर निवासी विरेश है। जो 12 साल से गायब है। परिजन उसके जिंदा होने की उम्मीद भी छोड़ चुके हैं। मंच के पदाधिकारी कार से विरेश को उसके गांव पहुंचे। उसे देख एकाएक परिजनों को यकीन नहीं हो रहा था। परिवार में खुशियां लौट आईं हैं। गांव के हरेंद्र सिंह, विरेश के पिता चरन सिंह व आदि ग्रामीणों ने बिछड़े बेटे को मिलाने पर एनजीओ के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। काफी बदल गया था चेहराअमरोहा। 12 साल पूर्व जब विरेश गायब हुआ था, तब वह युवक था। अब उसकी आयु 42 साल हो गई है। उसका चेहरा काफी बदल गया है। गांव में आने पर किशोर तो उसे पहचान भी नहीं रहे थे। बाद में बड़ों से जानकारी करने पर पता चला गांव का ही विरेश है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें