रालोद की समीक्षा बैठक में अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने पर जोर
Amroha News - हसनपुर में युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों की समीक्षा की। चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। सभी वर्गों के कल्याण के लिए चौधरी जयंत सिंह को प्रेरणादायक बताया गया। चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।

हसनपुर। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक कुमार ने बुधवार को नगर पालिका सभागार में पार्टी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर नगर के संग ढवारसी व बछरायूं में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। कहा कि जिले की प्रत्येक विधानसभा व प्रत्येक नगर में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। रूहेलखंड जोन के क्षेत्रीय महासचिव मुजाहिद चौधरी ने चौधरी जयंत सिंह को किसानों, युवाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध नेता बताया। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व मंत्री स्व.अजित सिंह की नीतियों और सिद्धांतों को लागू करने वाला नेता बताते हुए युवाओं से उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।
नगर के किसी चौराहे पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया। संचालन इरकान अली ने किया। इस दौरान बांके सिंह चौहान, गुफरान खान, शहजाद खान, अजीम अली, शारिक, अरबाज खान, राजकुमार चौहान, मोहित सिंह, तसलीम अहमद, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


