Amroha News: एटीएम कार्ड बदलकर 80 हजार रुपये निकाले, रिपोर्ट दर्ज
Amroha News: मछली मंडी निवासी उस्मान ने अपने बेटे साहिल को एटीएम जाकर रुपये निकालने के लिए भेजा। साहिल को एक व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदलने के कारण 80 हजार रुपये निकालने के लिए धोखा दिया। उसे इस घटना की जानकारी तब मिली, जब बैंक से अलर्ट मैसेज आया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

Amroha News: एटीएम कार्ड बदलकर युवक के बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। फोन पर बैंक की ओर से अलर्ट मैसेज आया तब पीड़ित को घटना की जानकारी हुई।मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार शहर की मछली मंडी निवासी उस्मान ने बीती 12 सितंबर की रात अपने बेटे साहिल को एटीएम कार्ड देकर एटीएम मशीन से रुपये निकालने के लिए भेजा था। इंदिरा चौक के पास पीएनबी की एटीएम मशीन पर साहिल रुपये निकाल रहा था, तभी एक व्यक्ति अंदर घुस आया। आरोप है कि साहिल को उसने अपनी बातों में ले लिया।
एटीएम कार्ड सही नहीं लगाने की बात कहते हुए आरोपी ने साहिल से एटीएम ले लिया। इसी दौरान आरोपी ने एटीएम कार्ड बदल दिया व एटीएम के पिन के बारे में भी जानकारी कर ली। बाद में आरोपी ने एटीएम मशीन में नकदी नहीं होने की बात कही तो साहिल वापस चला गया। इसी बीच उस्मान के खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। बाद में घर पहुंचे साहिल को बैंक की ओर से मोबाइल पर अलर्ट मेसेज आने के बाद खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।


