दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलवाने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Feb 15, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - गजरौला में एक युवक से दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलवाने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी नाजिम ने रंजीत को नौकरी का झांसा देकर पैसे लिए, लेकिन जब नौकरी नहीं मिली, तो रंजीत ने पैसे वापस मांगे। नाजिम ने चेक दिए जो बाउंस हो गए और जान से मारने की धमकी भी दी।

दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलवाने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज

गजरौला। दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से पौने तीन लाख रुपये ठग लिए गए। मामला करीब डेढ़ साल पुराना है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई निवासी रंजीत की मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव केसरा निवासी नाजिम से जान पहचान थी। आरोप है कि नाजिम ने रंजीत को अपनी बातों के झांसे में लेकर दिल्ली मेट्रो में टिकट कलेक्टर की नौकरी दिलवाने के लिए पौने तीन लाख रुपये ले गए। काफी इंतजार के बाद भी रंजीत को नौकरी नहीं मिली तो उसे ठगी का अहसास हुआ।

रंजीत ने नाजिम से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि नाजिम ने नकद रुपये नहीं होने की बात कहते हुए रंजीत को दो चेक देकर बैंक खात से रुपये निकालने की बात कही लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद रंजीत ने आरोपी से कई बार रुपये मांगे लेकिन वह टाल मटोल करता रहा। आरोप है कि नाजिम ने रंजीत को रुपये वापस करने से मना कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। रंजीत ने एसपी को शिकायती पत्र भेजते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।