बिना पंजीकरण युवक को पशुओं का उपचार करते दबोचा, रिपोर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - रजबपुर में पशुपालन विभाग ने एक युवक को बिना वैध पंजीकरण पशुओं का उपचार करते रंगेहाथ पकड़ा। मौके से भारी मात्रा में दवा, इंजेक्शन और अन्य चिकित्सीय सामग्री बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में युवक के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले।

बिना पंजीकरण युवक को पशुओं का उपचार करते दबोचा, रिपोर्ट

रजबपुर। पशुपालन विभाग की टीम ने एक युवक को बिना वैध पंजीकरण पशुओं का उपचार करते रंगेहाथ पकड़ा। मौके से भारी मात्रा में दवा, इंजेक्शन, कृत्रिम गर्भाधान उपकरण व अन्य चिकित्सीय सामग्री भी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चमन प्रकाश बुधवार को अपनी टीम व पुलिसकर्मियों के साथ गांव सूदनपुर पहुंचे थे। वहां अंकुश कुमार के घर पर एक बीमार भैंस का उपचार किया जा रहा था। इसी दौरान पपसरा निवासी तनुज कुमार मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा। जांच के दौरान तनुज कुमार की मोटरसाइकिल पर एलएन-टू कंटेनर, कृत्रिम गर्भाधान में प्रयोग होने वाले उपकरण व दवा से भरी डिग्गी मिली।

जब उससे पशु चिकित्सा व्यवसाय का पंजीकरण प्रमाण पत्र मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने मोटरसाइकिल और बैग की तलाशी ली, जिसमें बड़ी संख्या में इंजेक्शन, एंटीबायोटिक दवा, सिरिंज, एआई गन, शीथ, थर्मामीटर और अन्य चिकित्सीय उपकरण बरामद हुए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने सभी दवा व उपकरणों को मौके पर सील कर कब्जे में ले लिया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। विभारगीय स्तर से मामले में तनुज कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकण मांगा है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि इस बावत विभागीय स्तर से मिली तहरीर पर आरोपी तनुज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।