महिला को गुलाल लगाने पर दो पक्षों के बीच मारपीट, धारदार हथियार से आठ लोग घायल

Mar 06, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - हसनपुर में होली पर फ्री मुर्गा न देने से नाराज एक युवक ने अपने साथियों के साथ दुकानदार पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने चाकू की नोक पर 40,000 रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित का कहना है कि घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला को गुलाल लगाने पर दो पक्षों के बीच मारपीट, धारदार हथियार से आठ लोग घायल

​हसनपुर, संवाददाता। होली पर फ्री मुर्गा न देने से नाराज युवक ने साथियों के संग दुकानदार से मारपीट कर दी। आरोप के मुताबिक गर्दन पर चाकू रखकर 40 हजार रुपये गल्ले से निकाल लिए। पीड़ित दुकानदार का दावा है कि पूरी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी में कैद है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।नगर के ​मोहल्ला कनेटा अड्डा मक्का वाली निवासी सलीम पुत्र अब्दुल फकीरा ने बताया कि चार मार्च को होली पर वह रोज की तरह मोहल्ला खेवान में मुर्गा बेच रहा था। दोपहर के वक्त मोहल्ला निवासी दूसरे संप्रदाय का युवक अपने करीब आठ-नौ साथियों के साथ पहुंचा और फ्री में मुर्गा मांगने लगा।

मना करने पर उसने गले पर चाकू रख दिया। गाली-गलौज कर मारपीट की।​ पीड़ित सलीम का कहना है कि युवकों ने उसकी दुकान के गल्ले में रखी मुर्गा बिक्री की 40 हजार रुपये की नकदी छीन ली व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। सलीम का कहना है कि आरोपी युवक आपराधिक प्रवृति का है। उसके व उसके परिवार के खिलाफ कोतवाली में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। सलीम का कहना है कि नजदीक के एक सीसीटीवी में घटना कैद है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।