मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

बछरायूं में, सुहेल नामक युवक ने अपने रिश्तेदारों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 27 मई की रात पैसों के लेन-देन के विवाद में उसके चाचा नईम और उनके बेटों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और उसकी माँ के साथ मारपीट की।

मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी

बछरायूं। एक युवक ने अपने ही रिश्तेदारों पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कस्बे के मोहल्ला घास मंडी निवासी पीड़ित सुहेल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीती 27 मई की रात पैसों के लेन-देन को लेकर उसके चाचा नईम, उनके बेटे फहीम व अजीम ने घर में घुसकर गाली-गलौज की। उसे व उसकी मां सईदन के साथ मारपीट भी की। विरोध जताने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।