युवक को पीटा, विरोध पर मां के साथ की छेड़छाड़
गजरौला। मामूली विवाद होने पर दबंगों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची युवक की मां ने विरोध किया तो दबंगों ने उसकी मां के साथ छेड़छाड़...

गजरौला। मामूली विवाद होने पर दबंगों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची युवक की मां ने विरोध किया तो दबंगों ने उसकी मां के साथ छेड़छाड़ की।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक 25 अप्रैल की रात गांव में ही एक दावत में गया था। आरोप है कि वहां पहले से ही खड़े युवकों का उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने दबंगों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। युवक ने फोन करके अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले मौके पर पहुंचे। युवक की मां ने दबंगों का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
