दूध समझौते के विरोध में महिलाएं भी धरने पर डटीं
Amroha News - अमेरिका से प्रस्तावित दूध समझौते के खिलाफ फौलादपुर गांव की महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने गाय को दुग्ध स्नान कराने के बाद धरना दिया। उनका कहना है कि गाय की पूजा हमारी संस्कृति का हिस्सा है और अमेरिका...

अमेरिका से प्रस्तावित दूध समझौते को लेकर महिलाओं में भी आक्रोश पनप रहा है। बुधवार को गांव फौलादपुर में महिलाओं ने पहले गाय को दुग्ध स्नान कराया व फिर धरना दिया। धरना-प्रदर्शन के नवें दिन ग्राम प्रधान मनु यादव के नेतृत्व में जुटी महिलाओं ने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय पूजनीय है और उसके दूध को अमृत कहा गया है। अमेरिका गायों को मांसाहार कराकर पाप और अप्राकृतिक कृत्य कर रहा है। इससे भी अधिक दुखद यह है कि वह अब मांसाहारी गायों के दूध को भारत में बेचने की साजिश व कोशिश कर रहा है। इससे न केवल भारतीय संस्कृति पर खतरा मंडरा रहा है बल्कि ग्रामीणों की रोजी-रोटी व खेती-किसानी भी खतरे में चली जाएगी।
कहा कि ऐसी स्थिति में भारत सरकार को अमेरिका से किसी भी प्रकार का दूध समझौता नहीं करना चाहिए। धरने के दौरान संयोजक अजय यादव के साथ ही उषा देवी, अंजू देवी, सुमन, नीरवता देवी, सुषमा देवी, रामगिरी, प्रेमवती आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




