छात्राओं को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

Apr 08, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा में सेफ ड्राइव रोड सेफ्टी फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उन्हें पालन करने की शपथ दिलाई गई। एआरटीओ महेश कुमार शर्मा ने सड़क हादसों के सामाजिक प्रभाव पर जोर दिया।

छात्राओं को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

अमरोहा। सेफ ड्राइव रोड सेफ्टी फाउंडेशन के संयोजन में मंगलवार को श्रीगणेश मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में महिला सशक्तिकरण के तहत सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन करने की शपथ दिलाई गई।कार्यशाला में एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार शर्मा ने कहा कि सड़क हादसे केवल एक व्यक्ति या परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को क्षति पहुंचाते हैं। उन्होंने छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इस ओर जागरूक करने की अपील की। कहा कि थोड़ी सी सावधानी, अनुशासन और जागरूकता से हादसों को रोका जा सकता है।

यातायात प्रभारी राजेंद्र कुमार ने सुरक्षित ड्राइविंग करने, पैदल यात्रियों के अधिकारों का सम्मान करने, यातायात संकेतों का पालन करने और धैर्यपूर्ण व्यवहार को सुरक्षित सड़कों की नींव बताया। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल कुमार जग्गा ने छात्राओं को एमवी एक्ट 2019, ड्राइविंग रेगुलेशन 2017 और हिट एंड रन कानून के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी देकर सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की मदद करने को प्रेरित किया। अंत में सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।