महिला से कुंडल मोबाइल छीनने वाले बाइकर्स को नहीं तलाश सकी पुलिस

Feb 23, 2026 12:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - रविवार दोपहर को एक महिला से सोने के कुंडल और मोबाइल छीनने वाले अज्ञात युवकों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। महिला ने दवा लेकर लौटते समय बाइक सवार युवकों द्वारा लूटी गई संपत्ति की कीमत 70 हजार रुपये से अधिक बताई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

महिला से कुंडल मोबाइल छीनने वाले बाइकर्स को नहीं तलाश सकी पुलिस

दवा लेकर पैदल घर लौट रही महिला से रविवार दोपहर सोने के कुंडल व मोबाइल छीनने वाले दोनों अज्ञात युवकों का पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी सीमा पत्नी धर्मपाल सिंह कोतवाली पहुंची और यहां मौजूद एसएसआई अमित कुमार को बताया कि वह नगर के अमरोहा अड्डे के नजदीक एक चिकित्सक से दवा लेने के बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे पैदल घाट लौट रही थी। जैसे ही वह गजरौला बाईपास पर कमाल पैलेस के नजदीक पहुंची कि पीछे चल रहे बाइक सवार युवक व उसके साथी ने उसके कान से सोने के कुंडल व हाथ में पकड़ा थैला भी छीन लिया।

थैले में मोबाइल, चप्पल व दवा रखी हुई थी। इसके बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एसएसआई का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में जांच-पड़ताल के बाद सामने आया है कि मामला छिनैती का नहीं बल्कि ठगी का है। महिला ने आरोपी युवकों को खुद कुंडल उतार कर दिए थे। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उधर, पीड़िता का कहना है कि छीने गए कुंडल की कीमत करीब 70 हजार रुपये से अधिक है। जिस मोबाइल को बाइक सवार युवक लेकर भागे हैं, वह अभी भी चालू है। पुलिस मोबाइल की लोकेशन का पता लगा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने जल्द ही घटना के खुलासे की बात कही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।