महिला का हाथ पकड़ने पर युवक को पंचायत मारे तीन जूते
Amroha News - ढवारसी, हसनपुर। हिटी युवक ने रास्ते में गलत इरादे से महिला का हाथ पकड़ लिया। इसकी सजा के रूप में भरी पंचायत में महिला ने आरोपी युवक को तीन जूते मारे।

युवक ने रास्ते में गलत इरादे से महिला का हाथ पकड़ लिया। इसकी सजा के रूप में भरी पंचायत में महिला ने आरोपी युवक को तीन जूते मारे। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला शनिवार को रास्ते से गुजर रही थी। इस दौरान गांव के युवक ने गलत इरादे से उसका हाथ पकड़ लिया। चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी ने हाथ पकड़ते हुए देख लिया। थोड़ी देर में ही पूरे गांव में बात फैल गई। रात में पंचायत बैठ गई। पंचायत में आरोपी को दो जूते मारने की सजा सुनाई। इसके बाद महिला ने आरोपी को तीन जूते मारे। इसके बाद मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। थाना अध्यक्ष सुकर्मपाल राणा ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।