ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाजमीनी विवाद में महिला को मारपीट कर किया घायल

जमीनी विवाद में महिला को मारपीट कर किया घायल

गजरौला। जमीनी विवाद में महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई...

जमीनी विवाद में महिला को मारपीट कर किया घायल
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 15 Sep 2021 11:31 AM
ऐप पर पढ़ें

गजरौला। जमीनी विवाद में महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

क्षेत्र के गांव फिरोजपुर गढ़ावली निवासी चंद्र सिंह व बृजपाल के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। आरोप है कि इसके बाद बृजपाल रात में अपने साथियों के साथ चंद्र सिंह के घर में घुस गया, उसकी पत्नी रूपवती को मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव में आई उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की। पीड़िता को घायल हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें