ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहावैष्णो देवी यात्रा पर गई महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, कोहराम

वैष्णो देवी यात्रा पर गई महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, कोहराम

जनपद अमरोहा की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक सिकरौली निवासी महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला पति और गांव के अन्य कई लोगों के संग वैष्णो देवी यात्रा पर गई थी। हादसे में महिला की मौत...

वैष्णो देवी यात्रा पर गई महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाMon, 02 Sep 2019 12:34 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद अमरोहा की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक सिकरौली निवासी महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला पति और गांव के अन्य कई लोगों के संग वैष्णो देवी यात्रा पर गई थी। हादसे में महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

गांव निवासी 50 वर्षीया चंद्रवती पति बसंता व अन्य महिला-पुरुषों के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए 27 अगस्त को गांव से रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि वैष्णो देवी के दर्शन के बाद सभी भक्तगण वापस लौट रहे थे। कटरा व जम्मू के बीच में चिचड़ी मंदिर के दर्शन करने के लिए गंतव्य की ओर रवाना हुए। वापस लौटते समय रविवार की रात करीब आठ बजे सड़क पार करते समय चंद्रवती को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची जम्मू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बावत गांव में खबर लगते ही कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे चार बेटे और तीन बेटियां छोड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें