करंट की चपेट में आकर महिला झुलसी, छह बकरियों की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - हसनपुर में बकरी चराते समय उच्च शक्ति विद्युत लाइन के खंभे में करंट की चपेट में आकर महिला झुलस गई। इस घटना में छह बकरियों की मौत हो गई। झुलसी महिला को नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिवार ने हादसे की सूचना विद्युत और राजस्व विभाग को दी है।

करंट की चपेट में आकर महिला झुलसी, छह बकरियों की मौत

हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र में मंगलवार को बकरी चराते समय उच्च शक्ति विद्युत लाइन के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला झुलस गई। जबकि, छह बकरियों की मौत हो गई। झुलसी महिला को नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया।कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी सुरेंद्र वाल्मीकि बकरी पालकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। सुरेंद्र की पत्नी बबीता, भाभी सरिता, बेटी सोना एवं भतीजी काली लगभग 40 बकरियों को चराने को दीपपुर गेट के सामने सड़क किनारे पहुंच गईं। यहां उच्च शक्ति विद्युत लाइन के खंभे में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आकर छह बकरियों की मौत हो गई।

बबीता भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। बबीता को नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी व पशु चिकित्सक ने हादसे की जानकारी ली। सुरेंद्र ने विद्युत व राजस्व विभाग को हादसे की सूचना देते हुए मुआवजे की गुहार लगाई। तहसीलदार लकी सिंह ने बताया कि लेखपाल से मामले की जांच कराई जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।