Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsWoman Dies After Severe Burns in Kitchen Fire Family Refuses Legal Action
रसोई में खाना बनाते समय झुलसी महिला की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

रसोई में खाना बनाते समय झुलसी महिला की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

संक्षेप:

Amroha News - अमरोहा में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लगने के कारण कैसर जहां झुलस गई। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई। मृतका के परिवार ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम दिल्ली में किया जा रहा है।

Nov 23, 2025 01:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

अमरोहा। खाना बनाते समय झुलसी महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम तक शव घर पहुंचने की बात कही जा रही है। बिजनौर जिले के नहटौर निवासी शमीम व मोहमद हसीन ने करीब दस साल पहले अपनी बहन कैसर जहां की शादी कस्बा नौगावां सादात के मोहल्ला पापड़ी के रहने वाले अकरम के साथ की थी। अकरम पेशे से ड्राइवर है। दंपति के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आठ साल का है जबकि छोटे बेटे की उम्र छह साल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीती 15 नवंबर को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज होने से रसोई में आग लगने से कैसर जहां बुरी तरह झुलस गई थी। तभी से ससुराल पक्ष के लोग दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका उपचार करा रहे थे। जहां शनिवार दोपहर करीब तीन बजे कैसर जहां की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मामले में मृतका के भाइयों ने लिखित में तहरीर देते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया है। दिल्ली में ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।