
शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, युवती हुई गर्भवती
Amroha News - एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा दिया गया। दोनों दो साल तक लिव इन में रहे। जब युवती गर्भवती हुई, तो युवक शादी से मुकर गया। युवती ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
युवती को प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा दिया। भरोसा होने पर दोनों दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। युवती छह महीने की गर्भवती हुई तो प्रेमी शादी के वादे से पीछे हट गया। मामले में डिडौली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामला जोया कस्बा के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक युवती का प्रेम प्रसंग तीन साल से अमरोहा के मोहल्ला पीरगढ़ निवासी सचिन सैनी के साथ चल रहा था। वह युवती के घर भी आता जाता था। उसने युवती व उसके परिजनों को शादी का भरोसा दिलाया था।
दोनों के परिजनों ने भी इस रिश्ते को अपनी रजामंदी दे दी। दो साल पूर्व सचिन ने युवती को अपने साथ रखना शुरू कर दिया। दोनों अमरोहा शहर में एक मकान लेकर लिव इन में रहने लगे। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वह छह महीने की गर्भवती हो गई। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो सचिन ने इनकार कर दिया। साथ ही वहां से चला गया। लिहाजा पीड़िता अपने घर पहुंची व परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता ने शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की थी। मामले में एसपी के निर्देश पर डिडौली पुलिस ने आरोपी सचिन सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने आरोपी सचिन की गिरफ्तारी किए जाने की बात कही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




