लिफ्ट देकर मजदूर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
Amroha News - बछरायूं। मजदूरी करने वाली महिला ने दो लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच

मजदूरी करने वाली महिला ने दो लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार मंडी धनौरा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला बछरायूं थाना क्षेत्र के बागों में मजदूरी करती है। उसका आरोप है कि बीती 16 दिसंबर को वह रोजाना की तरह अपने काम पर जा रही थी। इसी दौरान वाईएमएस रोड पर नीलकमल व लवकेश बाइक से पहुंचे। जान पहचान होने के चलते दोनों ने महिला को लिफ्ट देने की बात कही। इसके बाद महिला नीलकमल की बाइक पर बैठ गई। आरोपी इसके बाद महिला को नसीरपुर चौराहे के पास एक बाग में ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध जताने पर कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में सुभाष नगर निवासी दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।