महिला दुकानदार से छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट, तहरीर

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

हसनपुर के एक गांव में एक महिला ने स्थानीय युवकों पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपनी दुकान पर थी, तब पांच युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर उसे घायल कर दिया। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके 10,000 रुपये भी लूट लिए।

महिला दुकानदार से छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट, तहरीर

हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही कुछ युवकों पर मारपीट एवं छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। पीड़िता ने कहा कि वह गांव में परचून की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। बताया कि वह रविवार दोपहर करीब दो बजे वह अपनी दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान गांव निवासी पांच लोग आए व अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी शुरू की। विरोध जताया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। पीड़िता घायल हो गई। उसने दुकान में रखे दस हजार रुपये लूट कर ले जाने का आरोप भी लगाया।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में जांच-पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।