वीडियो वायरल : महिला ने मोहल्ले के रहने वाले युवक पर मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

Feb 07, 2026 12:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा। शहर निवासी महिला ने मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक पर मानसिक उत्पीड़न

वीडियो वायरल : महिला ने मोहल्ले के रहने वाले युवक पर मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

शहर निवासी महिला ने मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक पर मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एक वीडियो वायरल कर आपबीती बताई है। जिसमें उसने खुद को असुरक्षित बताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का कहना है कि बीते करीब 15 दिन पहले विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी फैसला हो चुका था। इसके बावजूद युवक लगातार उसे परेशान कर रहा है। ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है। वह कई दिनों से नई-नई आईडी बनाकर लगातार मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़िता का आरोप है कि जब इस मामले की शिकायत करने उसके ससुराल पक्ष के लोग साहिल के घर पहुंचे तो वहां युवक ने उसके पति और जेठ के साथ बेरहमी से मारपीट की। युवती का कहना है कि लगातार हो रहे मानसिक दबाव और धमकियों के चलते वह बेहद डरी हुई है। उसे किसी भी समय नुकसान पहुंचाया जा सकता है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वीडियो के बाद पुलिस ने मामले की जांच में शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।