ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहामहिला ने युवक पर लगाया परेशान करने का आरोप

महिला ने युवक पर लगाया परेशान करने का आरोप

शहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला ने युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया। बताया कि आरोपी फोन व अश्लील मैसेज कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर...

महिला ने युवक पर लगाया परेशान करने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 23 Oct 2020 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। शहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला ने युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया। बताया कि आरोपी फोन व अश्लील मैसेज कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

शिकायत के मुताबिक आरोपी बीते काफी समय से महिला के मोबाइल पर कॉल कर रहा है। अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता है। अश्लील मैसेज भी करता है। धमकाने का आरोप भी लगाया। बताया कि आरोपी उसके परिवार में कलह कराना चाहता है। पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उधर, पुलिस ने मामले में आरोपी इक्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने फरार आरोपी की तलाश में दबिश दिए जाने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें