
ठंडी हवा से बढ़ने लगी सर्दी, पारा गिरा, धूप सुहा रही
Amroha News - नवंबर की शुरुआत में पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंडी हवाओं और सुबह की ओस से सर्दी का अहसास बढ़ गया है। लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं और सर्दी से बचने के लिए घरों में कैद हो गए हैं।
नवंबर की शुरुआत में ही मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से पिछले दो दिनों से रात से ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है, जबकि दिन में हल्की धूप राहत दे रही है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शनिवार की सुबह से ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। सर्दी के चलते धूप सुहानी लगने लगी है। अचानक बढ़ी ठंड से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
उप कृषि निदेशक राम प्रवेश के मुताबिक मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के असर से तापमान और गिर सकता है। फिलहाल दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर रहने से सुबह के समय हल्की ओस गिरने लगी हैं। शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। शाम ढलते ही फिर ठंड बढ़ने लगी। सर्दी से बचने के लिए लोग अपने घरों में कैद हो गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




