ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाकिसानों का शोषण नहीं होने देंगे : वीएम सिंह

किसानों का शोषण नहीं होने देंगे : वीएम सिंह

मुरादाबाद के बिलारी में आयोजित किसान पंचायत में शामिल होने जा रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह का हसनपुर के अतरासी अड्डे पर शनिवार सुबह जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं...

किसानों का शोषण नहीं होने देंगे : वीएम सिंह
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 19 Oct 2019 01:04 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद के बिलारी में आयोजित किसान पंचायत में शामिल होने जा रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह का हसनपुर के अतरासी अड्डे पर शनिवार सुबह जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला से लाद दिया। इस दौरान सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी हालत में नहीं होने देंगे। सड़क से लेकर अदालत तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने सरकारों पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार चीनी मिल मालिकों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। किसानों की समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पूरी एकजुटता के साथ किसानों की समस्याओं को उठाएं। करीब 15 मिनट तक ठहरने के बाद सरदार वीएम सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बिलारी के लिए रवाना हो गए।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह, विवेक चौहान, करनवीर सिंह व राकेश चौहान आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें