Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsWild Dog Attack Injures 5-Year-Old Boy in Hasanpur Kalan Village
खेत पर काम करते समय किशोर पर जंगली कुत्ते ने किया हमला, गंभीर घायल

खेत पर काम करते समय किशोर पर जंगली कुत्ते ने किया हमला, गंभीर घायल

संक्षेप: Amroha News - डिडौली क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां में एक पांच वर्षीय किशोर पर जंगली कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बच्चे को बचाया और उसे अस्पताल ले जाया गया। गांव में जंगली कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है, और ग्रामीण प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Sun, 16 Nov 2025 01:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

डिडौली क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां में शुक्रवार को परिजनों के साथ खेत पर धान झाड़ने पहुंचे एक पांच वर्षीय किशोर पर जंगली कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर घायल हो गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी कोशिंदर भाटी का पांच वर्षीय बेटा सक्षम परिवार के लोगों के साथ खेत पर मौजूद था। इसी दौरान अचानक ईंख के खेत से निकले जंगली कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां काम कर रहे किसान व ग्रामीण मौके पर दौड़े और कुत्ते के चंगुल से बच्चे को बचाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घायल बच्चे को परिजनों ने तुरंत जोया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर प्राथमिक उपचार किया। बाद में परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। ग्रामीणों के अनुसार पड़ोसी गांव नरेटा के पास स्थित मछली तालाब क्षेत्र से जंगली कुत्ते अक्सर जंगल की ओर आ जाते हैं और कई बार ग्रामीणों पर हमला भी कर चुके हैं। हसनपुर कलां के जंगल में जंगली कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह कपासिया ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को जंगली कुत्तों को पकड़ने और नियंत्रण के लिए शिकायत दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल इस ओर कार्रवाई की मांग की है।