अमरोहा में आखिर 81 दिनों से धरने पर क्यों बैठे हैं किसान, पढ़ें खबर
रजबपुर बाईपास पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर 81 वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। काफी संख्या में किसान धरने पर डटे हुए हैं। सुनवाई न होने से किसानों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त...
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 06 Feb 2020 11:49 AM
ऐप पर पढ़ें
रजबपुर बाईपास पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर 81 वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। काफी संख्या में किसान धरने पर डटे हुए हैं। सुनवाई न होने से किसानों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
भारतीय किसान यूनियन असली की अगुवाई में बीते 18 नवंबर से किसानों का धरना चल रहा है। धरने पर बैठे हुए किसानों को दो माह से अधिक समय बीत गया है। लेकिन अभी तक किसानों की सुनवाई नहीं हुए है। इससे किसानों मे आक्रोश व्याप्त है। जिला अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा।