ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में खाना बनाते समय धमाके से कूकर फटा, जानिये फिर क्या हुआ

अमरोहा में खाना बनाते समय धमाके से कूकर फटा, जानिये फिर क्या हुआ

रजबपुर थाना क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय कूकर फट गया। साथ ही चूल्हे में जोरदार धमाका होने के बाद जमीन में धंस गया। मां-बेटी झुलस गई। जिनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया...

अमरोहा में खाना बनाते समय धमाके से कूकर फटा, जानिये फिर क्या हुआ
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 06 Feb 2020 11:24 AM
ऐप पर पढ़ें

रजबपुर थाना क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय कूकर फट गया। साथ ही चूल्हे में जोरदार धमाका होने के बाद जमीन में धंस गया। मां-बेटी झुलस गई। जिनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना क्षेत्र के गांव यकबगड़ी निवासी देवेंद्र सिंह किसान हैं। बुधवार की रात आठ बजे उनकी पत्नी डोली व बेटी शीतल रसोई में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थीं। बताया जाता है कि इसी बीच कूकर फट गया। साथ में ही चूल्हे में जोरदार बर्स्ट हो गया। बताया जाता है कि धमाका इतना जोरदार था कि चूल्हा जमीन में धंस गया। चपेट में आकर डोली व उसकी बेटी शीतल झुलस गईं। धमाके के बाद परिजन दौड़े। किसी तरह मां-बेटी को बचाया। तत्काल उनको गांव के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें