खाने में देरी पर भड़के बारातियों ने मारपीट के संग तोड़ी कुर्सियां, अफरातफरी

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

हसनपुर में शादी में खाने में देरी पर बाराती भड़क गए। इस पर घराती पक्ष के साथ मारपीट हुई और कुर्सियां तोड़ दी गईं। इस घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। दुल्हन विदा होने से पहले ही यह घटना हुई।

खाने में देरी पर भड़के बारातियों ने मारपीट के संग तोड़ी कुर्सियां, अफरातफरी

हसनपुर। शादी में खाने में देरी पर बाराती भड़क गए। इस मामले को लेकर हुई कहानी के बाद घराती पक्ष से मारपीट के दौरान जमकर कुर्सियां चली। मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। मारपीट से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के नजदीकी गांव के युवक से नगर निवासी युवती का शनिवार देर शाम निकाह हुआ था। निकाह के बाद नगर के संभल अड्डे के नजदीक स्थित एक बैंक्विट हॉल में दावत का आयोजन किया गया था। घरात व बारात दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि खाना बीच में ही खत्म हो गया। दोबारा से खाना बनाने की तैयारी की जाने लगी। खाना बनाने में हो रही देरी पर कुछ बाराती भड़क गए और कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान बारातियों ने खाने की मेज पलटने के संग कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दी। करीब 50 से अधिक कुर्सी तोड़ दी गईं। मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद बाराती भाग खड़े हुए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बैंक्विट हॉल के सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। बाद में किसी ने घटनाक्रम से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसमें बाराती कुर्सियां फेंकते व तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे। हालांकि, गनीमत यह रही की मारपीट से पहले ही दुल्हन विदा हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शादी समारोह में मारपीट का मामला संज्ञान में आया है जांच पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।