ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में बारिश के साथ तेज हवा से मौसम सुहाना

अमरोहा में बारिश के साथ तेज हवा से मौसम सुहाना

मौसम में बदलाव के चलते बीती रात से अमरोहा व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश ने दस्तक दी है। बारिश के साथ तेज हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया है। उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। तेज...

अमरोहा में बारिश के साथ तेज हवा से मौसम सुहाना
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 22 Sep 2018 12:37 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम में बदलाव के चलते बीती रात से अमरोहा व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश ने दस्तक दी है। बारिश के साथ तेज हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया है। उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। तेज हवा के चलते क्षेत्र में धान व गन्ना कीफसल गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है। मौसम में बदलाव के चलते धान व गन्ने पर संकट के बादल छाए हुए हैं। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।

मौसम विभाग ने 23 सितंबर से वेस्ट यूपी समेत एनसीआर में तेज तेज हवा और बारिश होने का संकेत देते हुए अलर्ट जारी किया था, लेकिन 21 सितंबर की शाम से मौसम ने करवट बदली है। बीती रात से रूक-रूक कर हल्की बारिश हो रही है। बारिश के साथ तेज हवा ने भी दस्तक दी है। शनिवार की सुबह के समय भी अमरोहा व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। तेज हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया है। इससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है।

उधर, तेज हवा चलने के कारण जिले में कुछ स्थानों पर धान व गन्ने की फसल गिरी है। धान की फसल को अधिक नुकसान है। क्योंकि इस समय धान की फसल पकने लगी है। पौधे पर वजन बढ़ गया है। फसल के गिरने से धान के उत्पादन में गिरावट आएगी। कटाई-गहाई में परेशानी आएगी। फसल पर संकट के बादल बने हुए हैं। क्योंकि 23 सितंबर से तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। बता दें कि जिले में 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की फसल उगाई गई है। 70 हजार से अधिक क्षेत्रफल पर गन्ने की फसल।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें