अमरोहा में हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सर्द
हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सर्द
मौसम में एक बार फिर बदलाव का दौर शुरू हो गया है। बीती रात से शुक्रवार की सुबह तक जिले में हल्की बारिश का सिलसिला जारी। तेज हवा भी चल रही है। मौसम सर्द हो गया है। मौसम के बदले मिजाज को देखकर किसानों की चिंता और बढ़ गई हैं। जिले में सरसों की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। इस समय क्षेत्र में सरसों की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य चल रहा है। गेहूं की फसल भी धीरे-धीरे पक रही है। गुरुवार की रात से मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। रात से हल्की बारिश हो रही है। आसमान में बादल उमड़ रहे हैं। तेज हवा चल रही है। हल्की बारिश से क्षेत्र में सरसों की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य प्रभावित हुआ है। किसानों का कहना है यदि अब और बारिश होती है तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। सर्वाधिक नुकसान गेहूं और सरसों की फसल को होगा। क्योंकि इस समय खेतों में सरसों की फसल कटी पड़ी है। तेज हवा और हल्की बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम में सर्दी का एहसास किया जा रहा है। सर्दी से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा है।