अमरोहा में बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी किसानों की चिंता

Feb 18, 2026 02:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा में मौसम अचानक बदल गया है। तेज हवा और बादलों के साथ बारिश की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। तापमान में गिरावट आई है और यदि आंधी के साथ बारिश होती है, तो गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। कृषि निदेशक के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह परिवर्तन हुआ है।

अमरोहा में बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी किसानों की चिंता

अमरोहा। बुधवार सुबह से जिले में मौसम ने अचानक करवट बदली है। तेज हवा के साथ आसमान में बदल उमड़ रहे हैं। बारिश के आसार बनते जा रहे हैं। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बादलों के छाने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम के बदले मिजाज को देख सरसों व गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। यदि आंधी के साथ बारिश होती है तो गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान होगा। बुधवार को जिले में तेज हवा का दौर चला। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं ने दिन का तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया।

क्षेत्र में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम में बदलाव को देख किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी। इस समय सरसों की फसल पक रही है। किसानों को फसल खराब होने का भय सताने लगा। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन हुआ है। सुबह से आसमान में तेज हवा के साथ बदल उमड़ रहे हैं। बादलों के छाने से बारिश के आसार बन रहे हैं। यदि तेज हवा के साथ यदि बारिश होती है तो गेहूं की फसल गिरने से किसानों को नुकसान होगा। सामान्य बारिश से गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आई है। अगले कुछ दिन इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।