ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहावृद्ध कृपाल सिंह ने किया जनपद का नाम रोशन वृद्ध कृपाल सिंह ने किया जनपद का नाम रोशन

वृद्ध कृपाल सिंह ने किया जनपद का नाम रोशन वृद्ध कृपाल सिंह ने किया जनपद का नाम रोशन

रजबपुर क्षेत्र निवासी वृद्ध ने हाफ मैराथन में प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन किया है। मेडल लेकर लौटे वृद्ध के हौंसले को लोग प्रणाम कर रहे हैं। पदक जीतने पर बेहद खुश नजर आ रहे वृद्ध का कहना है कि रोजाना...

वृद्ध कृपाल सिंह ने किया जनपद का नाम रोशन

वृद्ध कृपाल सिंह ने किया जनपद का नाम रोशन
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 05 Feb 2020 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

रजबपुर क्षेत्र निवासी वृद्ध ने हाफ मैराथन में प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन किया है। मेडल लेकर लौटे वृद्ध के हौंसले को लोग प्रणाम कर रहे हैं। पदक जीतने पर बेहद खुश नजर आ रहे वृद्ध का कहना है कि रोजाना दौड़ने से शरीर स्वस्थ रहता है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दो फरवरी को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के धावकों ने प्रतिभाग किया। अमरोहा जनपद से रजबपुर क्षेत्र के नाजरपुर निवासी 73 वर्षीय कृपाल सिंह ने दौड़ में हिस्सा लिया। उनका सौवां नंबर आया है। वह पदक जीतकर लौटे हैं। 73 साल की आयु में भी उनके हौंसले युवाओं को मात दे रहे हैं। लोग उनके उत्साह को प्रणाम कर रहे हैं। वृद्ध कृपाल सिंह का कहना है कि यह उनका दूसरा पदक है। इससे पहले वह माउंट आबू में पदक जीत चुके हैं। उनका कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगाना जरूरी है। वह रोजाना दौड़ लगाते हैं, इसलिए स्वस्थ रहते हैं। बीमारी से बचने के लिए युवा वर्ग को सुबह जल्दी उठकर व्यायाम और दौड़ लगानी चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें