ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाकेंद्रीय रिजर्व बल की मुस्तैदी में होगा नौगावां सीट पर मतदान

केंद्रीय रिजर्व बल की मुस्तैदी में होगा नौगावां सीट पर मतदान

नौगावां सादात विधान सभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र और बूथ...

केंद्रीय रिजर्व बल की मुस्तैदी में होगा नौगावां सीट पर मतदान
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 30 Oct 2020 01:34 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। निज संवाददाता

नौगावां सादात विधान सभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र और बूथ पर पुलिस व अद्र्ध सैनिक बलों का पहरा रहेगा। पुलिस के अलावा चार कंपनी केंद्रीय रिजर्व बल के जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।

नौगावां सादात विधान सभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 290 मतदान केंद्र और 489 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सात थाना क्षेत्रों में विभाजित नौगावां सादात सीट पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस के साथ ही अद्र्ध सैनिक बलों के जवानों को तैनात किया जाएगा। जिले में केंद्रीय रिजर्व बल की चार कंपनी मांगी गई हैं। जिसमें तीन कंपनी की आमद भी हो गई है। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि तीन, चार और सात मतदेय स्थल वाले मतदान केंद्र पर दो सशस्त्र पुलिसकर्मी, दो सिपाही, दरोगा और छह होमगार्ड जवानों की ड्यूटी रहेगी। सुरक्षा बलों को छूट दी जाएगी कि मतदान केंद्र के आस पास दिखने वाले शरारती तत्वों और गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

51 स्थलों पर ठहरेगा बाहर से आया फोर्स

अमरोहा। तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अद्र्ध सैनिक बल और पुलिसकर्मियों को बुलाया जा रहा है। बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों और अद्र्ध सैनिक बलों को जिले में 51 स्थानों पर ठहराया जाएगा। एएसपी अजय प्रताप सिंह का कहना है कि फोर्स के ठहराव स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं को परखा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें