ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाग्राम प्रधान उप चुनाव को मतदान आज, चाकचौबंद रहेगी सुरक्षा

ग्राम प्रधान उप चुनाव को मतदान आज, चाकचौबंद रहेगी सुरक्षा

जिले में ग्राम प्रधान के दो रिक्त पदों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जाएंगे। सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा। शाम पांच बजे वोट डाल सकेंगे। 3444 वोटर सात प्रत्याशियों की किस्मत का...

ग्राम प्रधान उप चुनाव को मतदान आज, चाकचौबंद रहेगी सुरक्षा
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 02 Feb 2020 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में ग्राम प्रधान के दो रिक्त पदों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जाएंगे। सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा। शाम पांच बजे वोट डाल सकेंगे। 3444 वोटर सात प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। रविवार की शाम पोलिंग पोर्टियों ने मतदान केंद्रों पर डेरा डाल दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।

अमरोहा ब्लाक क्षेत्र के गांव एवजाबाद में ग्राम प्रधान के रिक्त पद पर उप चुनाव कराया जा रहा है। रविवार को अमरोहा ब्लाक से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। मतदान के लिए गांव में दो बूथ बनाए गए हैं। पोलिग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। गांव के 1459 मतदाता चार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा। शाम पांच बजे तक वोट डाल सकेंगे। मतदान संपन्न होने के बाद मत पेटियों को सील कर अमरोहा ब्लाक पर रखा जाएगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मतदान पर कड़ी नजर रखेंगे। गंगेश्वरी ब्लाक के बांसका कला में भी ग्राम प्रधान के रिक्त पद पर उपचुनाव को आज मतदान होगा। गांव के 1985 वोटर तीन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद रहेगा। एडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि ग्राम पंचायत उप चुनाव के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पुलिस और प्रशासन स्तर से प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें