Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsVoter Registration Update 181 194 Names Removed from List in SIIR Campaign
मंडी धनौरा विधानसभा में सबसे अधिक 58455 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर होंगे

मंडी धनौरा विधानसभा में सबसे अधिक 58455 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर होंगे

संक्षेप:

Amroha News - एसआईआर अभियान के तहत 181194 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। धनौरा विधानसभा में सबसे अधिक 58455 मतदाता हटाए जाएंगे। इसके बाद हसनपुर में 45995, अमरोहा में 43009 और नौगावां सादात में 33718 मतदाताओं के नाम सूची से हटने वाले हैं। इस प्रक्रिया में 1370374 मतदाता शामिल थे।

Dec 29, 2025 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

एसआईआर अभियान के दौरान 181194 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें मृतक, शिफ्टेट, अनुपस्थित आदि मतदाता शामिल हैं। धनौरा विधानसभा में सर्वाधिक 58455 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर होंगे। वहीं हसनपुर विधानसभा में 45995, अमरोहा विधानसभा में 43009, नौगावां सादात विधानसभा में 33718 मतदाताओं के नाम सूची से हटने तय हैं। किस विधानसभा में कितने वोट कटेंगे इसका विधानसभावार आंकड़ा तैयार हो गया है। जिलेभर में चार नवंबर से शुरू की गई एसआईआर की प्रक्रिया 26 दिसंबर को पूर्ण की जा चुकी है। एसआईआर के तहत जिलेभर में 13 लाख 70 हजार 374 मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटकर भरवाए गए ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए 1486 बीएलओ और सुपरवाइजर को कार्य में लगाया गया था। निर्वाचन विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर एसआईआर का कार्य पूर्ण कराया गया है। गणना प्रपत्र को भरकर जमा करने के बाद जो आंकड़ा निकलकर सामने आया है, उसके अनुसार जिले में 181194 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए जाएंगे। अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11 लाख 89 हजार 180 रह गई है। निर्वाचन विभाग ने इन आंकड़ों को जारी कर दिया गया है। कुल वोटर 1370374 डिजीटाइज्ड वोटर 1189197 सूची से हटे कुल वोटर 181194 मृतक 28124 अनुपस्थित 32827 शिफ्टेड 85808 पहले दर्ज 16160 अन्य 18275 विधानसभा कुल वोटर, डिजिटाइज्ड मृतक वोटर अनुपस्थित, शिफ़डेट पहले से दर्ज, अन्य सूची से बाहर हुए वोटर धनौरा 348805 290350 8021 12781 27212 5514 4927 58455 नौगावां 332968 299250 6011 2973 15546 3569 5619 33718 अमरोहा 315199 272190 5813 9437 19651 2120 5988 43009 हसनपुर 373402 327407 8279 7628 23399 4957 1732 45995 कुल 1370374 1189197 28124 32819 85808 16160 18266 181177