सैदपुर में खेत की मेढ़ काटने पर दो पक्षों में पथराव, 84 पर मुकदमा
क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। पथराव के चलते गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 34 नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। घटना की जांच की जा रही है।

क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में बुधवार दोपहर खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जिनमें पथराव चलने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों तरफ से पत्थर बरसते रहे। थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर बमुश्किल बिगड़ती स्थिति को काबू किया जा सका। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने मामले में 34 नामजद के अलावा 40-50 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपी गांव से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह हमराह सिपाही हेमंत कुमार के साथ मूंढा चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पास स्थित गांव सैदपुर में दो पक्षों के बीच आपस में झगड़ा हो रहा है। दोनों पुलिसकर्मियों ने तुरंत गांव जाकर देखा तो खेत की मेढ़ काटने को लेकर विवाद में गांव के ही रहने वाले अल्ताफ व शकील पक्ष के लोग आमने-सामने डटे हुए थे। एक-दूसरे पर पथराव किया जा रहा था, जिससे मौके पर अफरातफरी के हालात बने हुए थे। ईंट-पत्थरों से बचकर लोग इधर-उधर भाग रहे थे। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और पुलिस की मौजूदगी में एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते रहे। हालात बिगड़ते हुए देख पुलिसकर्मियों ने पीआरवी को बुलाने के बाद थाने में सूचना दे दी। थाने से पहुंचे पुलिस बल को देख पथराव कर रहे आरोपी खेतों से गुजरते हुए भाग गए।
इन लोगों को किया गया नामजद
सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से 34 लोगों को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
अमरोहा। पुलिस ने मामले मे अल्ताफ, महताब, जहूर, सरताज, मेहराज, सलमान, महाराजख, आले हसन, फरीद, नबी हसन, शौकीन, गुलिस्ता, रहीशा, हलीमा, शकील, अकील, अमीन, एहसान, चांद, गुलशेर, मुकीम, शौकीन, रहमान, नफीस, शरीफ, अब्दुल रहमान, नसरूद्दीन, शमशुद्दीन, नूरा, इसरार, वरीशा, हुस्ना, सोनी को आरोपी बनाया है।
आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अवधभान सिंह भदौरिया, सीओ
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


