Amroha News: पकौड़ी लेने गए युवक पर हमला, छह पर केस

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: डिडौली क्षेत्र में पकौड़ी लेने गए युवक पर आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। पीड़ित हितेश का मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान कर ली गई है और आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई है।

Amroha News: पकौड़ी लेने गए युवक पर हमला, छह पर केस

Amroha News: पकौड़ी लेने गए युवक पर आधा दर्जन युवकों द्वारा लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईएआर के मुताबिक डिडौली क्षेत्र के हटीपुर उर्फ ड्योढ़ी निवासी हितेश उर्फ सन्नी ने बताया कि उसका मौसेरा भाई गुरुवंत पुत्र सनतपाल सिंह अपनी कार से गंगादासपुर अड्डे पर पकौड़ी लेने गया था। इसी दौरान एक युवक बाइक से आया और कार हटाने को लेकर विवाद करने लगा। कुछ देर बाद वह कई अन्य युवकों को लेकर वापस लौटा और सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व बेल्ट से हमला कर दिया।

आसपास के दुकानदारों ने हमलावरों की पहचान गंगादासपुर निवासी आकाश, हिमांशु, बब्लू, गुड्डू, मोहित और नेतराम के रूप में की। हमले में गुरुवंत को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद बालियान ने जल्द आरोपियों का चालान करने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsAmroha News: पकौड़ी लेने गए युवक पर हमला, छह पर केस